शेयर ट्रेडिंग को लेकर विवादों में घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, अमेरिकी इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति की ट्रेडिंग पर बड़ा विवाद

शेयर ट्रेडिंग को लेकर विवादों में घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, अमेरिकी इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति की ट्रेडिंग पर बड़ा विवाद

वॉशिंगटन: शेयर ट्रेडिंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प विवादों में घिर गए है. अमेरिकी इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति की ट्रेडिंग पर बड़ा विवाद हुआ है. ट्रम्प के बयानों से शेयर बाजार और क्रूड कीमतों में उतार-चढ़ाव का दावा किया गया. 

ट्रंप द्वारा 90 दिन में 3700 से ज्यादा शेयर सौदे करने का दावा किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक इससे ट्रंप ने करीब 800 करोड़ रुपए कमाए. AI, रक्षा और चिप नीति से जुड़ी कंपनियों में निवेश पर चर्चा बढ़ी.

एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन जैसी कंपनियों में ट्रेडिंग हुई. वहीं ट्रम्प परिवार की क्रिप्टो कंपनी पर भी  नए आरोप लगे. हालांकि व्हाइट हाउस ने सभी आरोपों से इनकार किया.

शेयर ट्रेडिंग को लेकर विवादों में घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प: 
-अमेरिकी इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति की ट्रेडिंग पर बड़ा विवाद
-ट्रम्प के बयानों से शेयर बाजार और क्रूड कीमतों में उतार-चढ़ाव का दावा
-ट्रंप द्वारा 90 दिन में 3700 से ज्यादा शेयर सौदे करने का दावा
-रिपोर्ट के मुताबिक इससे ट्रंप ने करीब 800 करोड़ रुपए कमाए
-AI, रक्षा और चिप नीति से जुड़ी कंपनियों में निवेश पर बढ़ी चर्चा
-एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन जैसी कंपनियों में हुई ट्रेडिंग
-वहीं ट्रम्प परिवार की क्रिप्टो कंपनी पर भी लगे नए आरोप
-हालांकि व्हाइट हाउस ने सभी आरोपों से किया इनकार

related}