वेनेजुएला ने की इमरजेंसी की घोषणा, निकोलस मादुरो को सेफ हाउस में किया गया शिफ्ट

वेनेजुएला ने की इमरजेंसी की घोषणा, निकोलस मादुरो को सेफ हाउस में किया गया शिफ्ट

नई दिल्लीः वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर एयर स्ट्राइक हुई है. वेनेजुएला ने इमरजेंसी की घोषणा की है. वेनेजुएला के प्रेसिडेंट निकोलस मादुरो ने घोषणा की. वहीं लोगों से "इस हमले को हराने" के लिए एकजुट होने की अपील की है. 

निकोलस मादुरो को सेफ हाउस में शिफ्ट किया गया है. सेफ हाउस में वार रूम बनाया गया है. फिलहाल पूरे काराकास में ब्लैक आउट की स्थिति है. पूरे शहर की बिजली काटी गई है. अमेरिकी हमलों के बाद प्रेसिडेंट निकोलस मादुरो ने कहा कि ट्रंप की नजर हमारे तेल पर है. 

अमेरिकी टैंक वेनेजुएला की सड़कों पर निकले:
अमेरिका की सेना वेनेजुएला के अंदर घुस गई है. अमेरिकी टैंक वेनेजुएला की सड़कों पर निकले है. वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर एयर स्ट्राइक हुई. स्थानीय समयानुसार रात 1.50 बजे पर हमला हुआ. काराकास में धमाकों के बीच वेनेजुएला के ऊपर एयर ट्रैफिक मैप साफ हो गया. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मैप में वेनेजुएला का आसमान साफ नजर आया. वेनेजुएला के ऊपर कोई भी एयरक्राफ्ट उड़ता हुआ नहीं दिख रहा है.