जयपुरः जयपुर के रेनवाल में रलावता गांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया. खेत में मवेशी घुसने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. विवाद के दौरान अधेड़ पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया. धन्नाराम पूनिया पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल हुए है.
पुलिस और एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत के चलते घायल को जयपुर रैफर किया गया है. वहीं हमलावर मौके से फरार हो गया, शिकायत पर रेनवाल पुलिस ने जांच शुरू की है.