व्यापार राजस्थान समिट का आयोजन, सीएम भजनलाल बोले- 2027 में 24 घंटे बिजली देंगे, हम अलग अलग प्रकार की लैंग्वेज पढ़ाएंगे

जयपुरः फाड़ा की ओर से ‘व्यापार राजस्थान समिट’ का आयोजन किया गया. जयपुर के होटल मैरियट में समिट आयोजित हुई. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पानी के क्षेत्र में सबसे पहले काम किया. 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने वादा किया है. उद्योगों को भी 24 घंटे बिजली देने के लिए काम कर रहे. ऑटोमोबाइल क्षेत्र में हम आपको स्थान भी देंगे. और इस क्षेत्र को हम आगे भी बढ़ाएंगे. 9 लाख करोड़ के MoU अब तक धरातल पर उतर गए. इनके काम भी चालू हो गए. 

आपके मन और मस्तिष्क में राजस्थान के विकास का भी रोड मैप होगा. हम जानते है कि डीलर काम के साथ युवाओं को रोजगार के लिए भी काम करता है. हमने छोटे MOU किए कुछ बोले, छोटा नहीं करना चाहिए. लेकिन मैंने सोचा ये बहुत जरूरी है. पहले ही बजट में हमने 9 ग्रीनफील्ड घोषित किए थे. आज राजस्थान तेजी से निवेश और व्यापार का केंद्र बनकर उभर रहा है.   

वाटर लेवल भी बढ़ गयाः
राजस्थान के ऊपर सूर्य भगवान की कृपा 365 दिन रहती है. राजस्थान में राइजिंग राजस्थान के तहत लगातार उद्योग आ रहा है. राजस्थान को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं. सबसे पहले हमने पानी के लिए काम किया. दो साल से अच्छी बारिश हुई. वाटर लेवल भी बढ़ गया है. फ़िर बिजली पर काम शुरू किया. 2027 में हम 24 घंटे बिजली देंगे. सोलर के क्षेत्र में काम हो रहा है. राजस्थान विकसित हो सकता है. यहां सब कुछ है,हम सभी प्रदेशों में टॉप पर आ सकते हैं. उद्योग यहां आ रहे है. आपने भी लिखा है कि हर साल 10,000 युवाओं को नौकरी देंगे. हम भी यही चाह रहे हैं. विदेशों में जाने के लिए लैंग्वेज की आवश्यकता होती है. हम अलग अलग प्रकार की लैंग्वेज पढ़ाएंगे.