VIDEO: बीसलपुर बांध से अब भी आस बाकी, इस मानसून बांध के लबालब होने का इंतजार, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: प्रदेश में मानसून की झमाझम के बीच जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. बांध लबालब हुआ तो हजारों किसानों को सिंचाई का पानी मिलेगा और बांध से जुड़े जयपुर, टोंक और अजमेर के लाखों उपभोक्ताओं की चिंता दूर हो जाएगी. बड़ी बात यह है कि अगस्त की बारिश ही बांध के गेट खोलती रही है और इस बार भी इस सप्ताह बांध के लबालब होने का इंतजार रहेगा. पिछले 16 साल के दौरान अगस्त में पानी की आवक का हिसाब और अगस्त में कब-कब खुले गेट.

बीसलपुर बांध भले ही तीन जिलों का गला तर करता आ रहा है. लेकिन बांध के लबालब होने पर खुद मुख्यमंत्री की निगाह भी रहती हैं. क्योंकि देश-विदेश के विशेषज्ञों की टीम की पहली विजिट बीसलपुर बांध पर होती है. इस बांध का दौरा करने के बाद अन्य बांध का नंबर लिया जाता रहा है. इसके चलते बीसलपुर और खास बन जाता है. अब बात करें अगस्त की बारिश की तो यही वो महीना है जो बांध के गेट खुलवाता रहा है. हालाकि पिछले दो साल से अगस्त से पहले या बाद में गेट खुले. पिछले साल की झमाझम ने तो 25 जुलाई को ही बांध के गेट खुलवा दिए थे. जबकि वर्ष 2024 में 6 सितंबर को बांध के गेट खोले गए थे.

अगस्त में कब-कब खोले गए बांध के गेट
वर्ष 2004 में 16 अगस्त 
वर्ष 2006 में 19 अगस्त 
वर्ष 2014 में 13 अगस्त 
वर्ष 2016 में 9 अगस्त 
वर्ष 2019 में 19 अगस्त 
वर्ष 2022 में 26 अगस्त 

बीसलपुर बांध छह बार अगस्त में लबालब हुआ. ऐसे में माना जाता रहा कि अगस्त आएगा तो बांध से लगी उम्मीद भी पूरी होगी. बीते 16 साल की बात करें तो अगस्त के दौरान सबसे ज्यादा पानी की आवक वर्ष 20216 में हुई थी. जब 131.761 टीएमसी पानी की आवक हुई थी. उस दौरान इतना पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया कि बांध दो बार और भर जाता.

बीते सालों में अगस्त में आया कितना पानी
वर्ष-----------------पानी टीएमसी में
2026 (अब तक)---6.000
2025--------------35.327
2024--------------21.790
2023--------------1.357
2022--------------32.552
2021--------------4.852
2020--------------4.852
2019--------------52.527
2018--------------0.911
2017--------------5.950
2016--------------131.761
2015--------------9.159
2014--------------26.877
2013--------------20.455
2012--------------10.681
2011--------------11.500
2010--------------4.055

इस मानसून भले ही कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश हो रही. लेकिन बीसलपुर को लेकर अभी तक आस बंधी हुई है. क्योंकि वर्ष 2024 में सितंबर की बारिश ने बांध के गेट खुलवाए थे. हालाकि अगस्त में छह दिन की बारिश बाकी है. बांध के गेट खुलेंगे तो बीसलपुर बांध फिर से नया रिकार्ड बनाएगा.