नई दिल्लीः बिहार में 25 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गया. बिहार के सिवान में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी सोनू यादव ढेर हुआ. इनामी बदमाश भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या में शामिल था, 4 दिन पहले भाजपा नेता के भांजे और बहनोई पर बदमाश ने फायरिंग की थी. फायरिंग में भाजपा नेता के भांजे हर्ष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया था
आज सोनू यादव साथियों के साथ बड़हरिया इलाके में छिपा हुआ था इस दौरान पुलिस ने बदमाश को पकड़ने की लिए की इलाके की घेराबंदी की. पुलिस के दबिश देते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश सोनू यादव मारा गया.