जयपुरः कमजोर मानसून ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. केरल में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है. ऐसे में खेती-किसानी पर असर देखने को मिल रहा है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश में 33 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. सामान्य रूप से उत्तराखंड में 25 जून तक मानसून पहुंच जाता है.
लेकिन इस बार मानसून के पहुंचने में एक सप्ताह की देरी हो रही है. हालांकि बताया जा रहा कि अब दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से बढ़ रहा है. अगले 3-4 दिनों में यूपी,राजस्थान,उत्तराखंड में पहुंचने की उम्मीद है.