अगस्त की सबसे कमजोर बारिश का दौर, पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी, राजस्थान में किसी भी स्थान पर दर्ज नहीं हो सकी एक इंच बारिश

अगस्त की सबसे कमजोर बारिश का दौर, पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी, राजस्थान में किसी भी स्थान पर दर्ज नहीं हो सकी एक इंच बारिश

जयपुर: अगस्त की सबसे कमजोर बारिश का दौर है. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया. राजस्थान में किसी भी स्थान पर एक इंच बारिश दर्ज नहीं हो सकी. प्रदेश में 55 स्थानों पर बारिश दर्ज लेकिन नाम मात्र की. बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, कोटा, करौली और सिरोही में बारिश दर्ज हुई. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया. 

आपको बता दें कि सोमवार को टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध का जलस्तर बढ़कर 314.04 RL मीटर पहुंचा. त्रिवेणी नदी 2.60 मीटर की ऊंचाई पर बह रही थी, जिससे लगातार पानी की आवक हो रही है. इस बारिश और पानी की आवक से जयपुर, अजमेर और टोंक की पेयजल समस्या काफी हद तक कम हुई है. आपको बता दें कि बांध में 54 दिन के पानी की आवक हो चुकी है. 

बांध पर अब तक 501 MM बारिश दर्ज हो चुकी है.आपको बता दें कि राजस्थान का बीसलपुर बांध में इस बार मानसून की बेरुखी के कारण पानी की आवक कम हो रही है. बीसलपुर बांध के आंकड़ों के अनुसार डेम अब तक अगस्त महीने में भरा है.लेकिन इस बार अगस्त का आधा महीना बीत चुका है लेकिन अभी भी बांध डेढ़ मीटर खाली है. हालांकि बीसलपुर बांध 314 के आंकड़े को पार कर गया है, लेकिन अभी भी पूरी भराव क्षमता के लिए इंतजार करना पड़ेगा.