जयपुर : राजस्थान में मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया गया है. 13 जिलों में ऑरेंज व 7 जिलों में येलो चेतावनी जारी की गई है. श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, नागौर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, टोंक, ब्यावर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. गरज-चमक, धूलभरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. बूंदी, भीलवाड़ा, कोटा, बारां, झालावाड़, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
येलो अलर्ट वाले जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. कई इलाकों में अचानक मौसम बदलने की चेतावनी है, मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार भी है.