राजस्थान में बदलेगा मौसम ! अगले 3 घंटे कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

राजस्थान में बदलेगा मौसम ! अगले 3 घंटे कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

जयपुर : राजस्थान में मौसम बदलेगा. अगले 3 घंटे कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. सीकर, चूरू, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, अलवर और डीग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. गरज-चमक, वज्रपात, धूलभरी आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है.

बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, दौसा, करौली, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक और अजमेर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.