दो पश्चिमी विक्षोभ का असर...गर्मी बेअसर, मौसम विभाग ने जारी किया आंधी और बारिश का अलर्ट

दो पश्चिमी विक्षोभ का असर...गर्मी बेअसर, मौसम विभाग ने जारी किया आंधी और बारिश का अलर्ट

जयपुर: दो पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते गर्मी बेअसर हो गई है. मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. फिलहाल एक सप्ताह तक मौसम में ठंडक घुली रहेगी. कल शहर के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ तेज हवा चली. 

रात करीब 8 बजे तक हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. पारा बीते 24 घंटे के मुकाबले 2.7 डिग्री लुढ़ककर 28.5 डिग्री पहुंच गया. शहर में सुबह 6 बजे से मौसम ने एकाएक करवट ली और  घने बादलों के साथ शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई.

जयपुर के प्रतानगर, टोंक रोड, मानसरोवर, अजमेर रोड तक करीब आधे घंटे तक जोरदार बारिश से सर्दी बढ़ी, दिन में धूप खिली, लेकिन सर्द हवाएं चली. 26 मार्च से फिर एक नया सिस्टम सक्रिय होने से आंधी-बारिश का दौर रहेगा. इसके बाद 28 से 31 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम सक्रिय होगा.