चर्चा में व्हाट्सएप का नया फीचर ! अब किसी को मैसेज या चैट करने के लिए दे सकते हैं यूजरनेम

चर्चा में व्हाट्सएप का नया फीचर ! अब किसी को मैसेज या चैट करने के लिए दे सकते हैं यूजरनेम

जयपुरः व्हाट्सएप का नया फीचर चर्चा में है. अब व्हाट्सएप ने यूजर नेम से नया फीचर लॉन्च किया है. अब किसी को मैसेज या चैट करने के लिए यूजरनेम दे सकते हैं. मोबाइल नंबर के स्थान पर  यूजरनेम दे सकते हैं. आपने जो यूजर नेम बनाया है उससे चैट कर सकते हैं. अब इस नए फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर सवाल उठ रहे है. 

पेटीएम के विजय शेखर ने ट्वीट कर इस फीचर पर चिंता जताई. शेखर ने कहा कि मिलते जुलते यूजर नेम से धोखाधड़ी की घटनाएं हो सकती है. वहीं मोबीविक के बिपिन प्रीत सिंह ने कहा कि यूजर नेम से फ्रॉड जैसी घटनाएं हो सकती है.