जयपुर: महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान के 3 संशोधन बिल NDA सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई. 21 घंटे की चर्चा के बाद सबसे पहले संविधान संशोधन बिल पर वोटिंग हुई संविधान 131वां संशोधन विधेयक 2026 के जरिए 850 सीटें करने का प्रावधान था इसके पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े.
लोकसभा में 528 सांसदो ने वोट डाले बिल को पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी 528 का दो तिहाई 352 होता है इस तरह बहुमत नहीं मिलने से ये बिल पास 54 वोट से गिर गया. बीजेपी ने राजस्थान में आंदोलन का आगाज कर दिया. राजस्थान में 20 अप्रैल को जयपुर में बड़ा प्रदर्शन होगा.
भाजपा प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल ने दी जानकारी है. महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि भाजपा की महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को सामने लाएंगे.