World Tourism Day 2026: विश्व पर्यटन दिवस आज, स्मारकों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क

World Tourism Day 2026: विश्व पर्यटन दिवस आज, स्मारकों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क

जयपुरः आज विश्व पर्यटन दिवस है. ऐसे में इस खास मौके पर आज स्मारकों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश भी पूरी तरह निशुल्क रहेगा. सुबह स्मारक खुलते ही आमेर से अल्बर्ट हॉल तक पर्यटकों की रौनक. आमेर, नाहरगढ़, हवा महल, जंतर-मंतर और अल्बर्ट हॉल में खास इंतजाम किए गए है.     

मालाओं से स्वागत, राजस्थान की लोक संस्कृति से भी पर्यटक रूबरू होंगे. कालबेलिया, कच्ची घोड़ी, कठपुतली, बहरूपिया और शहनाई की प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी. रविवार + निशुल्क प्रवेश + विश्व पर्यटन दिवस ने पर्यटन का आकर्षण बढ़ाया.