राजस्थान के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी, 19 सितंबर से होगी मानसून की विदाई

राजस्थान के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी, 19 सितंबर से होगी मानसून की विदाई

जयपुर : राजस्थान के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर, डीडवाना-कुचामन, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली, भरतपुर और धौलपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से 19 सितंबर से मानसून की विदाई होगी. मानसून की विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. हालांकि पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा सहित भरतपुर संभाग में अगले तीन से चार दिन तक हल्की व मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.

मानसून की विदाई से पहले बरस रही मेहर:
बता दें कि मानसून की विदाई से पहले बारिश की मेहर बरस रही है. पिछले 24 घंटे में हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है. सात स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. झालावाड़ में भारी बारिश का जोर रहा. गागरोन और रायपुर में भारी बारिश दर्ज की गई है. उधर उदयपुर में दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. वहीं सलूंबर में भी एक स्थान पर भारी बारिश दर्ज की गई है. प्रदेश में 96 स्थानों पर बारिश दर्ज हुई. उदयपुर और कोटा संभाग में बारिश का जोर रहा.