पालीः पाली में युवकों ने पुलिस पर फायरिंग की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में भुट्टो नामक एक युवक की मौत हुई है. खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के दिवेर घाटी के पास की ये घटना है. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को तस्करी होने की सूचना मिली थी. दिवेर घाटी के पास पीछा करते हुए फायरिंग हुई.
एक संदिग्ध गाड़ी मौके से फरार हो गई. दूसरी गाड़ी के टायर पंचर कर रोका तो अंदर सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को हथियार के साथ हिरासत में लिया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा सहित अधिकारी मौके पर पुलिस ने मृतक के शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी.