पिंक साड़ी में कियारा आडवाणी ने ढाया कहर, ग्लैमरस लुक ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, देखिए खूबसूरत फोटोज

16-04-26 11:36:23

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

इंटरनेट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है. उनकी खूबसूरत फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

दरअसल, 3 अप्रैल को हुए NMACC के तीसरे एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए, लेकिन कियारा का लुक सबसे अलग और आकर्षक नजर आया.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

इस खास मौके पर कियारा अपने पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंचीं. पिंक साड़ी में उनका ग्रेसफुल अंदाज़ और प्यारी मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

कियारा ने अपने इस शानदार लुक की फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

लुक की बात करें तो कियारा ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला रखा, जिसमें साइड पार्टिंग ने उनके हेयरस्टाइल को नेचुरल और एलिगेंट टच दिया.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

उन्होंने अपने आउटफिट के साथ पर्ल और गोल्डन टच वाला स्टाइलिश चोकर नेकलेस पहना, जिसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स ने उनके लुक को क्लासी और रॉयल बना दिया. उनका ब्लाउज भी बेहद स्टाइलिश रहा-स्लीवलेस डिजाइन, डीप नेकलाइन और गोल्डन एम्ब्रॉयडरी ने उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगाया.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

वहीं पिंक कलर की हल्की साड़ी पर की गई गोल्डन एम्ब्रॉयडरी उनके पूरे अंदाज़ को और भी आकर्षक बना रही थी. कियारा आडवाणी का यह लुक सिंपल होते हुए भी बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आया, जिसने एक बार फिर फैंस को उनका दीवाना बना दिया.