तेलंगाना: तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने यात्री बस को ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
जानकारी के मुताबिक रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत खानपुर गेट के पास TGSRTC बस और ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए. बस में करीब 70 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.