जयपुर: राजस्थान विधानसभा में पानी, बिजली, सड़क व कानून व्यवस्था पर तो लंबी चर्चा होती रही है, लेकिन सोमवार को सदन एक अलग ही चर्चा का गवाह बना. सोमवार को शून्यकाल में बाइस मिनट तक बंदरों पर चर्चा हुई.
शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने बंदरों से उत्पन्न समस्या को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया. यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी लंबा चौड़ा जवाब दे दिया. आख़िर क्या है यह पूरी समस्या?
विधानसभा में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव:
-शाहपुरा में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग
-बंदरों का आतंक मानव हिंसा तक ही ही सीमित नहीं
-किसानों की खडी फसलों को नष्ट कर रहे है बंदर
-कई परिवार पलायन करने को हो सकते है मजबूर
-शाहपुरा में वर्ष 2025 में लगभग 4200 लोगों के रेबीज की टीका लगाया है
-इनके 90 प्रतिशत बंदरों के काटनें से रेबजी का टीका लगा है