यूपी: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बामपुर गंगा घाट में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई. प्रयागराज में गंगा नदी में नहाते समय 4 बच्चे डूब गए. जानकारी के मुताबिक दोस्तों को डूबता देखकर दूसरे बच्चे उन्हें बचाने के लिए आगे कूदे.
इस दौरान एक-एक कर सभी डूबने लगे और गहरे पानी में समा गए. शोर सुनकर आसपास के गोताखोर पहुंचे और बचाने को छलांग लगा दी. इस दौरान दो के शव बाहर निकाल लिए जबकि अन्य दो बच्चों की तलाश जारी है.
मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में हुए हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.
प्रयागराज में बामपुर गंगा घाट में डूबने से 4 बच्चों की मौत:
-मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में हुए हादसे का लिया संज्ञान
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त
-मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश