78वीं आर्मी डे परेड आज, राजस्थान बनेगा ऐतिहासिक परेड का गवाह, भारतीय सेना के शौर्य का दिखेगा जज्बा

78वीं आर्मी डे परेड आज, राजस्थान बनेगा ऐतिहासिक परेड का गवाह, भारतीय सेना के शौर्य का दिखेगा जज्बा

जयपुरः आज 78वीं आर्मी डे परेड होगी. राजस्थान ऐतिहासिक परेड का गवाह बनेगा. जयपुर में पहली बार हजारों लोगों की मौजूदगी में परेड होगी. राजस्थान की धरा पर भारतीय सेना के शौर्य का जज्बा दिखेगा. परेड के दौरान सेना के हेलीकॉप्टर हजारों लोगों पर पुष्प वर्षा करेंगे. सेना की विभिन्न यूनिटों की ओर से परेड में अत्याधुनिक हथियार और नवीन उपकरणों का प्रदर्शन होगा. 

परेड में सेना की क्षमता के साथ आधुनिक भारत की तस्वीर दिखाई देगी. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, मिजोरम के राज्यपाल विजय कुमार सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित सेना के कई आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. 

उधर, शाम को सवाई मानसिंह स्टेडियम में शौर्य संध्या का आयोजन होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आयोजन होगा.