झुंझुनूंः उदयपुरवाटी के बागोरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बोलेरो और टवेरा गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर घायल हुए है. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ऐसे में स्थानीय लोगों ने मदद की. 108 एंबुलेंस से घायलों को उदयपुरवाटी अस्पताल पहुंचाया.
प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सीकर रैफर किया. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की है. टक्कर इतनी जबरदस्त कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है.