उदयपुर: उदयपुर के खेरवाड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ. बल्कर ट्रक के पीछे से कार भिड़ गई. हादसे में कार सवार 1 युवक की मौत हुई. वहीं 1 बच्चे सहित 5 लोग गंभीर घायल हुए.
गुजरात के राजकोट कार सवार निवासी बताए जा रहे है. सूचना पर खेरवाड़ा थाना पुलिस पहुंची. एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को खेरवाड़ा CHC भेजा. जहां से सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल रैफर किया.
#Udaipur #खेरवाड़ा में भीषण सड़क हादसा
— First India News (@1stIndiaNews) December 7, 2025
बलगर ट्रक के पीछे से भिड़ी कार, हादसे में कार सवार 1 युवक की हुई मौत, वहीं 1 बच्चे सहित 5 लोग हुए गंभीर घायल...#RajasthanWithFirstIndia @UdaipurPolice pic.twitter.com/CtGhWgSnpM
वहीं पुलिस ने शव को खेरवाड़ा स्थित CHC की मोर्चरी में रखवाया. खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के खाड़ी ओबरी NH-48 का मामला बताया जा रहा है.