पोकरणः लोक देवता बाबा रामदेव का लख्खी मेला 2026 परवान पर है. बाबा रामदेव के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. लाखों श्रद्धालुओं से बाबा की पावन नगरी गुलजार हुई. श्रद्धालु बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए पहुंच रहे है.
बाबा के दर्शन और धोक लगाने के लिए राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त रामदेवरा पहुंच रहे हैं. चारों ओर बाबा के जयकारे गूंज रहे है. रुणिचा धाम भक्ति के रंग में नजर आ रहा है. आस्था, विश्वास और श्रद्धा के संग बाबा के दरबार में श्रद्धालु शीश नवां रहे है.