रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान वन क्षेत्र में पैंथर ने किया हमला, 3 साल के बालक को परिजनों के बीच से मुंह मे दबोच ले गया

जयपुर: रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान वन क्षेत्र में पैंथर ने बालक पर हमला किया है. घर में खेल रहे 3 वर्षीय दिलखुश बैरवा को परिजनों के बीच से पैंथर मुंह मे दबोच ले गया. परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण पैंथर के पीछे दौड़े. 

गंभीर अवस्था में लेपर्ड के कब्जे से बालक को छुड़ाया गया. जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंचने के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया. रणथंभौर टाइगर रिजर्व के फलौदी रेंज के दुमोदा गांव की ये घटना है. दिलखुश 5 बहनों के बीच अकेला भाई था. जिसको लेकर DFO मानस सिंह ने जानकारी साझा की.