चित्तौड़गढ़ः चित्तौड़गढ़ के कपासन में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. मां ने दो मासूम बेटों को कुएं में फेंक खुद ट्रेन के आगे कूद गई. काछियाखेड़ी गांव में हत्या और आत्महत्या से सनसनी फैल गई. उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत हो गई. रेलवे पुलिया के पास महिला का शव मिलने के बाद शुरू की पहचान और जांच की कार्रवाई की.
इसी दौरान गांव में महिला और 5 साल व 3 माह के मासूम के लापता होने की खबर आई. रात करीब 8 बजे गांव के पास कुएं में 2 बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की मदद से कुएं से दोनों मासूमों के शव बाहर निकालने की कवायद शुरू की. प्राथमिक आशंका मां द्वारा बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की. पुलिस कारणों और हालात की जांच में जुटी है.