जयपुरः भोपाल समेत मध्य प्रदेश में फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है. मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. टीकमगढ़, छतरपुर, सागर समेत 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है. 18 से 24 अगस्त तक MP में मौसम का मिजाज बदलेगा.
MP में अब तक 23 इंच बारिश, सामान्य से 3.1 इंच कम पानी बरसा. 39 जिलों में सामान्य से 4 से 58 फीसदी तक बारिश कम हुई. 16 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश, कई जिलों में अब भी कमी. भोपाल में अगस्त की बारिश का रिकॉर्ड, 2006 में 35 इंच बारिश हुई थी. 20 से 24 अगस्त के बीच मध्य और पश्चिमी MP में बारिश बढ़ने के संकेत है.