Road Accident: भरतपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, केबिन में फंसने से जिंदा जला चालक

Road Accident: भरतपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, केबिन में फंसने से जिंदा जला चालक

भरतपुरः भरतपुर में अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलट गया. पलटने के बाद ट्रेलर में आग लगने से चालक की मौके पर मौत हो गई. ट्रेलर की केबिन में फंस जाने से चालक जिंदा जल गया. आगरा की ओर से जयपुर जा रहे ट्रेलर में कोयला भरा हुआ था. 

देर रात 12 बजे करीब सारस चौराहे के समीप अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को बचाने का काफी प्रयास किया. लेकिन विकराल हुई आग के चलते सभी बचाव के सभी प्रयास विफल हुए