कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं के लिए अगस्त की राहत भरी शुरुआत, कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 192 रुपए की कमी

जयपुर: कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं के लिए अगस्त की राहत भरी शुरुआत हुई. कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 192 रुपए की कमी आई. 3 महीने बाद ₹2800 के नीचे कमर्शियल गैस का सिलेंडर आया. 

2764 रुपए का कमर्शियल सिलेंडर हुआ. घरेलू गैस का सिलेंडर 945 रुपए 50 पैसे यथावत रहेंगे. नई दरें सुबह 6:00 से लागू हुई. गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गहलोत ने जानकारी साझा की.

कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं के लिए अगस्त की राहत भरी शुरुआत: 
-कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 192 रुपए की कमी
-3 महीने बाद ₹2800 के नीचे आया कमर्शियल गैस का सिलेंडर
-2764 रुपए का हुआ कमर्शियल सिलेंडर
-घरेलू गैस का सिलेंडर 945 रुपए 50 पैसे यथावत
-नई दरें सुबह 6:00 से हुई लागू
-गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गहलोत ने साझा की जानकारी