60 साल की उम्र में आमिर खान ने रचाई गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी, दोनों के बच्चे बने इस खास पल के गवाह

60 साल की उम्र में आमिर खान ने रचाई गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी, दोनों के बच्चे बने इस खास पल के गवाह

इंटरनेट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी कर ली. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने गत रविवार को अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की. आमिर खान ने 60 साल की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की. यह अभिनेता  की तीसरी शादी है और उन्होंने बेहद सादगी से अपने परिवार और बच्चों की मौजूदगी में तीसरे बार प्यार को एक नया मौका दिया. 

आमिर खान की शादी में बेटी आयरा, दामाद नूपुर शिखरे, बेटे- जुनैद और आजाद मौजूद थे. वहीं गौरी स्प्रैट का बेटा भी इस खास पल का गवाह बना. कपल की शादी में मौजूद उनके खास दोस्तों ने इस शादी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. इन तस्वीरों में गौरी स्प्रैट बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना था. गौरी ने अपने लुक को बेहद सिंपल और एलिगेंट रखा था. 

गौरतलब है कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर गौरी स्प्रैट को दुनिया के सामने अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था. उन्होंने बताया था कि वो दोनों गत 25 वर्ष से एक-दूसरे को जानते हैं और अब उनका रिश्ता जान-पहचान और दोस्ती से आगे बढ़ चुका है.आमिर खान ने वर्ष 2002 में पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक लिया था. इसके बाद वो फिल्ममेकर किरण राव के साथ दूसरी बार परिणय सूत्र में बंधे. वर्ष  2021 में कपल अलग हो गया. अब अभिनेता अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं.