जयपुर : चूरू के सरदारशहर में ACB ने ट्रैप किया है. ACB ने AAO निर्मल सोनी को ट्रैप किया है. 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा है. भूमि रूपांतरण की एवज में घूस मांगी थी.
ACB डीएसपी शब्बीर खान ने कार्रवाई को अंजाम दिया है. डीजी ACB गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई हुई है. DIG राजेश सिंह मॉनिटरिंग कर रहे हैं.