ORS के नाम पर बिक रहे पेय पदार्थों पर एक्शन, इंडियन फार्मा सेल्स से उठाए 5 विभिन्न फ्लेवर्स के नमूने

ORS के नाम पर बिक रहे पेय पदार्थों पर एक्शन, इंडियन फार्मा सेल्स से उठाए 5 विभिन्न फ्लेवर्स के नमूने

जयपुर : ORS के नाम पर बिक रहे पेय पदार्थों पर एक्शन लिया गया है. 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी.शुभमंगला और CMHO प्रथम डॉ.रवि शेखावत के निर्देश में कार्रवाई की गई है.  

विभागीय टीम ने राजा पार्क, गली नंबर 8 स्थित  इंडियन फार्मा सेल्स से 5 विभिन्न फ्लेवर्स के नमूने  उठाए. साथ ही शेष 1,93,200 मिलीलीटर पेय पदार्थ को मौके पर सीज किया. 

विभाग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ORS खरीदते समय पैकेजिंग पर ‘WHO Formula ORS’ या  'Oral Rehydration Salt Solution’ अवश्य जांचें. ताकि गुमराह करने वाले पेय पदार्थों से बचा जा सके और सेहत सुरक्षित रखी जा सके.