मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की पहल, उपहार की वस्तुओं की नीलामी की पहल लाई रंग, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की खुद की उपहार की वस्तुओं की नीलामी की पहल रंग लाई है. नीलामी के पहले चरण में इकट्ठी की गई 1.54 लख रुपए की राशि से जरूरतमंदों को सहायता देने की मुहिम शुरू की जाएगी.

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास जहां भी उच्च पद पर रहे वहां उन्होंने खुद को भेंट की गई वस्तुओं की नीलामी की पहल की है. इसी कड़ी में मुख्य सचिव कार्यकाल के दौरान उपहार में आई वस्तुओं की नीलामी सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में 17 अगस्त को की गई.

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का आर्थिक संबल का 'उपहार'...!

जरूरतमंदों को सहायता देने के लिए उपहार की नीलामी के प्रयास लाए रंग

115 उपहार के आइटम में से आज नीलामी में बिकॆ 62 आइटम

बचे हुए 53 आइटमों की होगी 15 दिनों बाद नीलामी

आज की नीलामी में संग्रहित हुई 1.54 लाख रुपए की राशि    

अब नीलामी की पूरी राशि को इकट्ठा करके जरूरतमंदों के कल्याण के कामों में होगा उस राशि का उपयोग

समाज के वंचित तबके को इस तरह मिलेगा मुख्य सचिव V.  श्रीनिवास द्वारा 'आर्थिक संबल का उपहार'

सूत्रों के मुताबिक अब मुख्य सचिव कार्यालय इस पर काम करेगा कि किन जरूरतमंद लोगों को इस राशि से सहायता दी जाए.