नई दिल्लीः दिल्ली HC से राहत नहीं मिलने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने सरेंडर किया है. चेक बाउंस मामले में आरोपी फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने जेल में सरेंडर किया. राजपाल यादव एक बार फिर राहत के लिए दिल्ली HC में खुद पेश हुए. और उन्होंने अदालत को बताया कि वो 25 लाख रुपए का चेक लेकर आए हैं. बाकी का पैसा भी वो चुकता कर देंगे, लिहाजा राहत दे दी जाए.
लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पहले आप सरेंडर कीजिए. उसके बाद मेरिट के आधार पर अदालत विचार करेगा. कि आपको राहत दी जाए या नहीं. इससे पहले हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को निर्देश दिए थे. 4 फरवरी को जेल सुपरिटेंडेंट के सामने सरेंडर करने के निर्देश दिए थे.