अफगानिस्तान: काबुल में आए भूकंप के कारण एक घर गिर गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 बच्चा घायल बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था.
इस भूकंप का केंद्र हिंदुकुश पर्वत क्षेत्र में स्थित था. भूकंप के झटकों से इलाके में दहशत फैल गई और कई जगहों पर नुकसान की खबरें आ रही हैं. राहत और बचाव कार्य जारी हैं.
अफगानिस्तान: काबुल में भूकंप से घर गिरा:
-घर गिरने से 8 की मौत, 1 बच्चा घायल
-अफगानिस्तान में आया था 5.9 तीव्रता का भूकंप
-अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था भूकंप का केंद्र