नई दिल्ली : नक्सलवाद के बाद अब नशे के नेक्सस को तोड़ने की कवायद शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने ड्रग कार्टेल खत्म करने को लेकर टास्क सौंपी है. ड्रग कार्टेल्स और सिंडिकेट को तोड़ने में केंद्रीय एजेंसियां जुट गई हैं.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) का देशव्यापी 'ऑपरेशन वाइप' शुरू हो गया है. देश में आंतरिक डिलीवरी वाले गिरोहों की गतिविधियों पर शिकंजा कसेगा. डार्कनेट, क्रिप्टोकरंसी के साथ एन्क्रिप्टेड डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर होगी. केंद्र ने राज्यों को नशा तस्करों और ड्रग सिंडिकेट पर कार्रवाई के निर्देश दिए.
राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पहले से एक्शन में है. भजनलाल सरकार पहले से नशे पर नकेल के लिए ANTF गठित कर चुके हैं. ANTF राजस्थान में लगातार नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाइयां कर रही है. नशा तस्करों पर शिकंजा कसने में आज राजस्थान देशभर में अव्वल है.