जयपुरः कृषि विभाग ने रिकॉर्ड बनाया है. रबी-2025 में बुआई के आंकड़े ने लक्ष्य को छुआ है. ऐसे में इस बार बुआई का आंकड़ा लक्ष्य से आगे निकल सकता है. उधर, किसानों की मानें तो बुआई का आंकड़ा लक्ष्य से कहीं आगे निकला है. 1 करोड़ 17 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 100 प्रतिशत बुआई.
गेहूं की बुआई लक्ष्य के मुकाबले अब तक 98 प्रतिशत, जो की बुआई लक्ष्य के मुकाबले अब तक 118 प्रतिशत, चने की बुआई लक्ष्य के मुकाबले 104 प्रतिशत, तिलहन की अब तक हो चुकी 94 प्रतिशत बुआई, सरसों की अब तक हो चुकी 96 प्रतिशत बुआई, अन्य फसलों की बुआई लक्ष्य के मुकाबले 102 प्रतिशत और तारामीरा की बुआई लक्ष्य के मुकाबले 60 प्रतिशत हुई.