केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सरहद से दहाड़े, कहा- सीमा पार के खतरे पर नजर रखे और निर्दयता के साथ जवाब दे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सरहद से दहाड़े, कहा- सीमा पार के खतरे पर नजर रखे और निर्दयता के साथ जवाब दे

बीकानेर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित सांचू पोस्ट पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि BSF, सेना, जागरूक नागरिक और प्रशासन मजबूत चतुष्कोणीय ग्रिड बनाए. सीमा पार के खतरे पर नजर रखे और निर्दयता के साथ जवाब दे. सांचू ऐतिहासिक चौकी है, पाकिस्तान ने जब इस पर कब्जे का प्रयास किया तो सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

अमित शाह ने ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान BSF के साहस की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले सालों में देश की सुरक्षा को लेकर आमूलचूल परिवर्तन हुआ है. सेना, BSL का आधुनिकीकरण किया जा रहा. 200 शहीद सीमा प्रहरियों का बलिदान 140 करोड़ भारतीयों पर ऋण है.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2' को भी सीमावर्ती क्षेत्रों को समर्पित किया. इस योजना के जरिए भारत-पाक सीमा से सटे राजस्थान के गांवों में शिक्षा, सड़क, बिजली,  मोबाइल नेटवर्क, पर्यटन और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा. योजना के तहत स्मार्ट क्लास रूम, पर्यटन सर्किट, सामुदायिक विकास कार्य,स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों के जरिए स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेंगे. 

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के तहत राजस्थान के कुल 184 सीमावर्ती गांवों को शामिल किया है. इनमें श्रीगंगानगर, बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर जिले के गांवों को शामिल किया गया. इन गांवों में सड़क संपर्क, 4G नेटवर्क, टेलीविजन कनेक्टिविटी, विद्युत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा. योजना के प्रभावी संचालन के लिए केंद्र सरकार ने उच्च स्तरीय समिति गठित की. समिति विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर विकास कार्यों की निगरानी करेगी. सीमावर्ती क्षेत्रों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.