शेयर बाजार में आज फिर 'ब्लैक मंडे', कच्चे तेल की कीमतों में भी फिर आई तेजी, NSE सूचकांक में 461.70 अंकों की गिरावट

शेयर बाजार में आज फिर 'ब्लैक मंडे', कच्चे तेल की कीमतों में भी फिर आई तेजी, NSE सूचकांक में 461.70 अंकों की गिरावट

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज फिर 'ब्लैक मंडे' है. शेयर बाजार में फिर भारी गिरावट देखने को मिली है. शांति वार्ता असफल होने का असर शुरुआत में ही दिखा है. कच्चे तेल की कीमतों में भी फिर तेजी आई है. क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर फिर पहुंचा. विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी है. 

भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी आज भारी बिकवाली रही. BSE सूचकांक में आज सुबह फिर 1,547.27 अंकों की गिरावट आई. 76,002.98 अंक पर आज फिलहाल BSE सूचकांक. BSE सूचकांक में 2.00 फीसदी की गिरावट आई है. NSE सूचकांक में 461.70 अंकों की गिरावट हुई है.    

वहीं NSE सूचकांक 23,588.90 अंक पर आज फिलहाल पहुंचा. NSE सूचकांक में फिलहाल 1.92 फीसदी की गिरावट आई है. जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग के शेयर बाजारों में भी आज तेज गिरावट आई. कच्चे तेल की कीमतों में व्यापक तेजी की आशंका का शेयर बाजार पर असर है.