कोलकाताः कोलकाता में फिर होटल अग्निकांड हुआ है. मिर्जा गालिब स्ट्रीट में भीषण आग लगी है. आग में जिंदा जलने से 9 लोगों की मौत हो गई. कई गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका सामने आ रही है.
दरअसल मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में अचानक आग की लपटें उठने लगी. देखते ही देखते चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया. ऐसे में लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इसके बाद सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव शुरू किया. हादसे में बच्चे समेत 9 लोगों की मौत की हुई है. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.