चित्तौड़गढ़: ANTF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर 5 किलो अफीम के साथ 2 सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है. भदेसर थाना क्षेत्र के हाज्याखेड़ी गांव निवासी दोनों आरोपी बाइक से अफीम लेकर जा रहे थे. उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे के डेलवास इलाके में गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है.
तस्करों को पकड़ने के लिए ANTF टीम झाड़ियों की आड़ में बैठकर निगरानी करती रही. अपाचे बाइक पर पहुंचे दोनों युवक पुलिस की घेराबंदी में आए और मौके पर दबोच लिए गए. तलाशी में करीब 5 किलो अवैध अफीम बरामद, पुलिस ने बाइक समेत माल जब्त किया है.
गिरफ्तार आरोपी गोवर्धन जाट और मदन जाट दोनों की उम्र करीब 24 साल है. पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों के पिता के नाम पर अफीम का वैध पट्टा है. अब पुलिस जांच कर रही कि बरामद अफीम वैध पट्टे से डायवर्जन की गई या अवैध तस्करी थी.