वैशाख माह में 19 अप्रैल से फिर बजेंगी शहनाइयां, आखातीज अबूझ सावे पर शहर में होंगे करीब 3000 विवाह

वैशाख माह में 19 अप्रैल से फिर बजेंगी शहनाइयां, आखातीज अबूझ सावे पर शहर में होंगे करीब 3000 विवाह

जयपुर: वैशाख माह में 19 अप्रैल से फिर शहनाइयां बजेंगी. आखातीज अबूझ सावे पर शहर में करीब 3000 विवाह होंगे. धार्मिक दृष्टिकोण से खास वैशाख के महीने में वैशाखी चौथ, वरुथिनी एकादशी, सतुवाई अमावस्या, अक्षय तृतीया, गंगा सप्तमी और सीता नवमी जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आएंगे. 

धार्मिक दिनों के इस महीने में 15 दिन व्रत-त्योहारों के नाम रहेंगे. खास बात यह भी है कि इस महीने में मीन खरमास समाप्त होगा. साथ ही वैशाख के महीने में आखातीज का अबूझ सावा भी रहेगा. इस दिन से मांगलिक कार्य और सावे भी शुरू हो जाएंगे. ज्योतिषाचार्य पं.दिनेश शास्त्री के अनुसार एक मई तक विवाह के 9 लग्न मुहूर्त रहेंगे.

वैशाख माह में 19 अप्रैल से फिर बजेंगी शहनाइयां: 
-आखातीज अबूझ सावे पर शहर में होंगे करीब 3000 विवाह
-धार्मिक दृष्टिकोण से खास वैशाख के महीने में वैशाखी चौथ,
-वरुथिनी एकादशी, सतुवाई अमावस्या, अक्षय तृतीया,
-गंगा सप्तमी और सीता नवमी जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आएंगे
-धार्मिक दिनों के इस महीने में 15 दिन व्रत-त्योहारों के नाम रहेंगे
-खास बात यह भी है कि इस महीने में मीन खरमास होगा समाप्त
-साथ ही वैशाख के महीने में रहेगा आखातीज का अबूझ सावा भी
-इस दिन से मांगलिक कार्य और सावे भी हो जाएंगे शुरू
-ज्योतिषाचार्य पं.दिनेश शास्त्री के अनुसार एक मई तक विवाह के रहेंगे 9 लग्न मुहूर्त