NEET परीक्षा रद्द को लेकर अशोक गहलोत का बयान, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब

NEET परीक्षा रद्द को लेकर अशोक गहलोत का बयान, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब

जयपुर: NEET परीक्षा रद्द को लेकर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान सामने आया है. अशोक गहलोत ने कहा कि परीक्षा का रद्द होना यह दर्शाता है कि इस पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी. युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में एक साहसिक निर्णय लिया है. 

राजस्थान की भाजपा सरकार ने पहले कर्मचारी चयन बोर्ड में हुए OMR शीट घोटाले को छिपाया. ताकि सरकार की बदनामी न हो. कमजोर पैरवी के कारण उस मामले के आरोपियों को जमानत भी मिल गई. अब NEET (UG) परीक्षा लीक की जानकारी को भी छिपाने का प्रयास किया गया. एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई. अब सच्चाई सामने आ गई है और भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है.

NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द किए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि यह समझ से बाहर है कि 3 तारीख को परीक्षा ली गई थी और छात्रों ने 3,4 तारीख को ही शिकायत की थी कि पेपर लीक हुआ था.

यह समझ से बाहर है कि क्या कारण था जो FIR दर्ज नहीं की गई? अब सवाल है कि 2024, 2025 और 2026 में लगातार 3 सालों तक पेपर लीक हुआ है.इससे हमारी नौजवान पीढ़ी बहुत दुखी है.यह एक बहुत बड़ी चुनौती है. हमें पता लगाना चाहिए कि इस समस्या का समाधान क्या होना चाहिए.यह बहुत दुखद घटना है.