माय भारत खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले-युवाओं की देश के विकास में अहम भागीदारी

माय भारत खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले-युवाओं की देश के विकास में अहम भागीदारी

जयपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में माय भारत खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबोध कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया. 

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि  साल 2014 से पहले देश में आने वाले मेडलों की संख्या कम थी. लेकिन 2014 के बाद हमारे युवा लगातार मेडल लेकर आ रहे हैं. PM मोदी लगातार युवाओं, खिलाड़ियों के लिए काम कर रहे. 

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई. हमारा देश आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है. हम जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनने वाले हैं. युवाओं की देश के विकास में अहम भागीदारी है. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबोध कॉलेज में: 
-राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में माय भारत खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम
-कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन 
-साल 2014 से पहले देश में आने वाले मेडलों की संख्या कम थी
-लेकिन 2014 के बाद हमारे युवा लगातार मेडल लेकर आ रहे हैं
-PM मोदी लगातार युवाओं, खिलाड़ियों के लिए काम कर रहे
-मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई
-हमारा देश आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है
-हम जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनने वाले है
-युवाओं की देश के विकास में अहम भागीदारी

आपको बता दें कि आज देशभर में 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम आयोजित हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे वर्चुअली कार्यक्रम की शुरुआत की. पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से 1600 स्थानों पर कार्यक्रम जुड़े. पीएम मोदी ने 8 लाख युवाओं को संवाद कार्यक्रम में संबोधित किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबोध कॉलेज से कार्यक्रम में जुड़े.