नई दिल्लीः बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर हमला हुआ है. पेट्रोल बम से हमला कर तोड़फोड़ की गई. साथ ही आगजनी की कोशिश की गई. अल हसन शेख हसीना के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसके बाद ये हमला हुआ है. मागुरा स्थित उनके घर पर हमला होने का दावा किया गया.
शाकिब, शेख हसीना के मीडिया कार्यक्रम में शामिल हुए थे. हालांकि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. अवामी लीग ने इसे विरोधियों की सुनियोजित कार्रवाई बताया है. फिलहाल घटना को लेकर कई तरह के दावे सामने आ रहे. वहीं हमले के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों को लेकर आधिकारिक तस्वीर अभी साफ नहीं है, जो जांच के बाद स्पष्ट होगा.