जयपुरः बैंकों में चेक क्लियरिंग सिस्टम बदल रहा है. चेक भी डिजिटल पेमेंट सिस्टम का अहसास देगा. बिजनेस में चेक से भी धन के लेनदेन में तेजी आएगी. अब ग्राहकों को चेक पास होने का 2 दिन इंतजार नहीं करना होगा. 4 अक्टूबर से नई चेक क्लियरिंग व्यवस्था शुरू हो रही है. भारतीय रिजर्व बैंक ने आदेश जारी किए है.
एक कार्यदिवस में ही चेक क्लियर हो जाएंगे. अब तक 24 से 48 घंटे का चेक पास होने का समय लग रहा है. क्लियरिंग हाउस व्यवस्था में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक स्कैन होकर जाएंगे. पहले चरण में शाम 7 बजे तक सभी चेक क्लियर होंगे. 6 जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे चरण में केवल 3 घंटे में चेक क्लियर होंगे. 3 घंटे में क्लियर नहीं होने की दशा में स्वत: चेक क्लियर मान लिया जाएगा.