भाई ने ही भाई की कुल्हाड़ी से कर दी निर्मम हत्या, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार

भाई ने ही भाई की कुल्हाड़ी से कर दी निर्मम हत्या, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार

बाड़मेरः बाड़मेर के चौहटन में भाई ही भाई का दुश्मन निकला. भाई ने ही भाई की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी. नवातला जेतमाल गांव में बीती रात पारिवारिक विवाद हुआ. जिसमें भाई ने भाई की जान ले ली, मृतक की पहचान गुणेशाराम जाट के रूप में हुई है. 

आरोपी भाई किशनाराम जाट वारदात के बाद मौके से फरार हो गया. बीजराड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया. FSL टीम ने मौके से तथ्य और सैंपल जुटाए. शव को चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.