जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल कल कोटा में युवाओं से संवाद करने आ रहे. राहुल गांधी के दौरे को काउंटर करने के लिये बीजेपी के युवा मोर्चा ने रणनीति बनाना शुरु कर दिया हैं. रणनीति हैं राहुल गांधी के नैरेटिव का जवाब देने की . इसके लिए युवा मोर्चा कैंपस प्लान को सामने लाएगी. प्रदेशभर में युवा संवाद, कॉलेज संपर्क, खेल गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवा भागीदारी के कार्यक्रम होंगे.
भाजपा ने पंचायत और निकाय चुनावों में युवा मोर्चा को सक्रिय भूमिका देने की भी रणनीति बनाई गई है.पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं को डिजिटल कम्युनिकेशन, सोशल मीडिया, वैचारिक संवाद और संगठनात्मक कार्यशैली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि भविष्य का नेतृत्व तैयार किया जा सके. प्रदेशभर में युवा संवाद, कॉलेज संपर्क, खेल गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनभागीदारी आधारित आयोजन किए जा रहे. इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं, स्टार्टअप, कौशल विकास, रोजगार और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश में ‘बूथ टू यूथ संपर्क अभियान’ को भी गति दी है. इसके तहत गांव और बूथ स्तर तक युवाओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है. भर्ती प्रक्रियाओं, रोजगार, सरकारी योजनाओं और स्थानीय नेतृत्व को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
--- युवा मोर्चा की रणनीति ---
-पंचायत-निकाय चुनाव से पहले युवाओं पर राजनीतिक फोकस
- भाजपा का फोकस: युवा + संगठन + सरकारी योजनाओं के लाभार्थी मॉडल
-‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के जरिए युवा संपर्क
- बूथ टू यूथ अभियान से गांव स्तर तक पहुंच बनाने की रणनीति
- कॉलेज संपर्क, खेल और जनभागीदारी कार्यक्रमों पर जोर
-युवा मोर्चा को पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका
- पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान से युवा नेतृत्व तैयार करने पर फोकस
-भाजपा का दावा— युवाओं को चुनाव नहीं, विकास से जोड़ने की कोशिश
कोकरोच पार्टी समेत कई मोर्चों को काउंटर करने का काम युवा मोर्चा करेगा. भाजपा युवा मोर्चा अब केवल राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहकर संगठन विस्तार, युवा संपर्क और सरकार की योजनाओं को गांव स्तर तक पहुंचाने के अभियान पर फोकस कर रहा है.भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल चुनाव केंद्रित नहीं बल्कि युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की सोच पर आधारित है. उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में युवाओं के बीच कई स्तरों पर अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य नए युवाओं को पार्टी और संगठन से जोड़ना तथा उन्हें नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराना है.
युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने अपने जोधपुर दौरे में युवा मोर्चा को सक्रियता के साथ राहुल गांधी के युवा संवाद को काउंटर करने के निर्देश दिए. युवा मोर्चा के जरिए बीजेपी ने कैंपस रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है.