युवाओं के लिए जयपुर में सबसे बेहतर शिक्षा-रोजगार के अवसर, राजस्थान देश में 25वें पायदान पर, फ्यूचर ऑफ इंडिया फाउंडेशन की यूथ पावर रिपोर्ट में खुलासा

युवाओं के लिए जयपुर में सबसे बेहतर शिक्षा-रोजगार के अवसर, राजस्थान देश में 25वें पायदान पर, फ्यूचर ऑफ इंडिया फाउंडेशन की यूथ पावर रिपोर्ट में खुलासा

जयपुर : युवाओं के लिए जयपुर में सबसे बेहतर शिक्षा-रोजगार के अवसर हैं. राजस्थान देश में 25वें पायदान पर हैं. फ्यूचर ऑफ इंडिया फाउंडेशन की यूथ पावर रिपोर्ट में खुलासा हुआ है.

शिक्षा, कौशल और रोजगार के लिहाज से जयपुर युवाओं के लिए बेहतर है. रिपोर्ट में जयपुर 55.9 अंक के साथ प्रदेश में पहले पायदान पर है. जबकि राजस्थान 45.7 के स्कोर के साथ देश में 25वें स्थान पर है. 

चंडीगढ़ 66 के स्कोर के साथ देशभर में पहले पायदान पर है. देश के कुल 800 जिलों में से 160 जिले पिछड़े माने गए हैं. पिछड़े 160 जिलों में राजस्थान के 4 जिले शामिल हैं. पंजाब, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, गोवा का एक भी जिला पिछड़ा नहीं है.