जयपुर : भजनलाल सरकार की बजट से पूर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं. चिकित्सा और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सुझावों पर आज चर्चा होगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में CMO में दोपहर 12.30 बजे बैठक प्रस्तावित है.
डिप्टी सीएम दीया कुमारी,डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास समेत CMO और चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे. राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठनों और संस्थानों से जुड़े पदाधिकारी शिरकत करेंगे.
इस दौरान आईएलबीएस के निदेशक डॉ एस. के. सरीन, मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक नरेश त्रेहान,नारायणा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. देवी शेट्टी, भगवान महावीर विकलांगता समिति के अध्यक्ष पद्म भूषण डीआर मेहता, इलेक्ट्रोपेथ चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. हेमंत सेठिया, इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश्वर प्रसाद शर्मा सहित काफी संख्या में हेल्थ सेक्टर की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी.